Home » Blog » चारधाम यात्रा को लेकर शहरी विकास विभाग मुस्तैद: जायजा

चारधाम यात्रा को लेकर शहरी विकास विभाग मुस्तैद: जायजा

ज्योतिर्मठ में सहायक निदेशक ने लिया सफाई व्यवस्था का जायजा

by zerogroundnews
  • ज्योतिर्मठ : आगामी चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए शहरी विकास विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में विभाग के सहायक निदेशक विनोद कुमार ने ज्योतिर्मठ नगर पालिका का स्थलीय निरीक्षण कर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट और स्वच्छता इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने नव-निर्मित एम.आर.एफ. (मटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए कि फरवरी माह से हर हाल में यहाँ कूड़ा निस्तारण का कार्य शुरू कर दिया जाए। सहायक निदेशक ने जोर दिया कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को स्वच्छ वातावरण मिले, इसके लिए कूड़ा पृथक्करण और वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था को अभी से सुदृढ़ करना अनिवार्य है। निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, जूनियर अभियंता नितिन कुमार, कर निरीक्षक कृष्णा पंवार और सफाई सुपरवाइजर अनिल कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।