Home उत्तराखण्ड डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान को याद किया

मंगलवार को जोशीमठ ब्लॉक सभागार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक

by zerogroundnews

​चमोली।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर जिला मुख्यालय सहित जिले के विभिन्न विकासखंडों और दूर-दराज के क्षेत्रों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी को याद कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आयोजित विशेष कार्यक्रमों में कार्यकर्ताओं और प्रबुद्धजनों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वक्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के राष्ट्र प्रथम के संकल्प और देश की अखंडता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उनके ओजस्वी जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यकर्ताओं ने उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्र सेवा का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक प्रदीप फर्स्वाण जिलाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा, मुख्य वक्ता में उपाध्यक्ष बीकेटीसी ऋषि प्रसाद सती, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती रोहिणी रावत, बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष किशोर पंवार, भगवती प्रसाद नंबूदरी,महिला आयोग की सदस्य श्रीमती विजया रावत ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गुड्डू लाल, सभासद सौरभ राणा प्रदीप भट्ट, अनुसूचित जाति अध्यक्ष अबली आर्य, जिला महामंत्री एससी मोर्चा आनंद सैलानी, नगर महिला मंडल मोर्चा अध्यक्ष अनीता पंवार,पूर्व सभासद गौरव नंबूदरी,नगर महामंत्री समीर डिमरी,ललित थपलियाल, रमेश डिमरी ,श्रीमती सुषमा डिमरी, सहित कई भाजपा के वरिष्ठ और युवा नेता मौजूद रहे.