ज्योतिर्मठ।
कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष, संसद में नेता प्रतिपक्ष और युवाओं की आवाज राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर आज ज्योतिर्मठ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया। नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ज्योतिर्मठ के तत्वावधान में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के मुख्य पड़ाव नृसिंह मंदिर परिसर में एक भव्य जूस वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें देश-विदेश से आए हजारों तीर्थयात्रियों, स्थानीय श्रद्धालुओं और आम नागरिकों को जूस पिलाया गया।
भगवान नृसिंह और बदरी विशाल से की सुखद यात्रा की कामना
इस पावन अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भगवान श्री नृसिंह स्वामी, मां भगवती दुर्गा, मां चंडिका और भू-वैकुंठ श्री बदरी विशाल जी के दरबार में विशेष हाजिरी लगाई। कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी देवी-देवताओं से प्रार्थना की गई कि चारधाम यात्रा पर आ रहे सभी श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों की यात्रा सफल, सुगम और सुखद हो। साथ ही देश के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की भी कामना की गई।
राहुल गांधी के जन्मदिन को लेकर स्थानीय निवासियों और यात्रा पर आए श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह देखने को मिला। जूस वितरण के दौरान यात्रियों ने देवभूमि के लोगों के इस सेवा भाव की जमकर सराहना की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी देश की समस्याओं को मुखरता से उठाने वाले जन-जन के नेता हैं और आज पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर ज्योतिर्मठ के ब्लाक प्रमुख अनूप नेगी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश नेगी नगर पालिका अध्यक्ष ज्योतिर्मठ देवेश्वरी शाह,सभासद दीपक शाह प्रदेश आईटी सेल के सचिव सतीश डिमरी पूर्व सभासद अंति प्रकाश शाह व्यापार मंडल के अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी वरिष्ठ कांग्रेसी कमल रतूड़ी यूथ कांग्रेस के प्रदेश महा सचिव सचिन, प्रधान मिथिलेश पासवान, ओबीसी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष प्रवेश भुजावन, युवा कांग्रेस नेता वैभव सकलानी ,वरिष्ठ कांग्रेस सुरेंद्र दीक्षित, नरेंद्र रावत जी सहित बहुत से कांग्रेस पार्टी के सदस्य उपस्थित रहे
