चमोली। जनपद में पल्स पोलियो अभियान के तहत बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखने के लिए व्यापक स्तर पर दवा पिलाई जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अभिषेक गुप्ता द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले भर में कुल 616 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जहाँ बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। इसके साथ ही, आवाजाही करने वाले परिवारों और दूर-दराज के क्षेत्रों की सुविधा के लिए 5 ट्रांजिट बूथ भी तैयार किए गए हैं। इस विशेष अभियान के तहत चमोली जिले के कुल 30,916 बच्चों को पोलियो वैक्सीन की “दो बूंद” पिलाकर सुरक्षित करने का लक्ष्य रखा गया है।
