Home उत्तराखण्ड गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी को भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

तीसरी बार बनाए गए राष्ट्रीय मीडिया सलाहकार

by zerogroundnews

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से आने वाले गढ़वाल लोकसभा सांसद अनिल बलूनी* को लगातार तीसरी बार राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का दायित्व सौंपकर संगठन के प्रति उनके अनुभव, विश्वसनीयता और प्रतिबद्धता पर एक बार फिर मुहर लगा दी है। भाजपा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां केवल पद नहीं बल्कि निरंतर प्रदर्शन का परिणाम होती हैं और बलूनी का तीसरी बार चयन इसी का प्रमाण है। पार्टी के विचार, सरकार की उपलब्धियां और वरिष्ठ नेतृत्व के संदेशों को पारंपरिक मीडिया से लेकर डिजिटल-सोशल मीडिया तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम मानी जाती है। अब प्रधानमंत्री *नरेंद्र मोदी* के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष *नितिन नवीन* की नई टीम के साथ संगठन के अभियानों को जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। राजनीतिक संवाद के बदलते स्वरूप में श्री बलूनी का अनुभव भाजपा के मीडिया तंत्र को और मजबूत और जन-केंद्रित बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।