Home » Blog » अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का सफल आयोजन

अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का सफल आयोजन

by zerogroundnews

देहरादून ।  सचिवालय एथलेटिक्स एवं फिटनेस क्लब द्वारा महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज स्थित गंगा एथलेटिक्स ग्राउंड में आज अष्टम् सचिवालय वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि विशेष प्रमुख सचिव खेल श्री अमित सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि अपर सचिव श्री संतोष बडोनी उपस्थित रहे, जबकि समापन अवसर पर उप सचिव खेल एवं युवा कल्याण श्री अजीत सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता में सचिवालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने 25 वर्ष से 75 वर्ष तक के विभिन्न आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। 50+ आयु वर्ग में श्री जीवन सिंह बिष्ट, 40+ आयु वर्ग में श्री आई.पी. सिंह एवं श्री दीपक सिंह बिष्ट, 30+ आयु वर्ग में श्री टिकराज सिंह ने चैंपियनशिप ट्रॉफी प्राप्त की। महिला वर्ग में 30+ आयु वर्ग में श्रीमती चंपा कोरंगा तथा 40+ आयु वर्ग में श्रीमती बिमला आर्य एवं श्रीमती उर्वा रावत विजेता रहीं।

इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष श्री ललित चंद जोशी, महासचिव श्री राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रीना शाही, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश सिंह धींगा, संयुक्त सचिव श्री भुवन जोशी, कार्यालय सचिव श्री सुभाष लोहनी, मीडिया प्रभारी श्रीमती निधि, ऑडिटर श्रीमती प्रमिला टम्टा सहित श्रीमती गोदावरी रावत, श्री विद्या दत्त जोशी, श्री गजपाल सिंह रावत, श्री भूपेंद्र सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।