चमोली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बतौर मुख्यमंत्री सफल कार्यकाल के वर्ष पूरे होने पर सीमांत जनपद चमोली में भारी उत्साह और जश्न का माहौल है। इस ऐतिहासिक और खास उपलब्धि के उपलक्ष्य में जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भव्य पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद) की अगुवाई में जोशीमठ स्थित पौराणिक नृंसिंह मंदिर और भू-वैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम में विशेष महापूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान भगवान बद्री विशाल का अलौकिक श्रृंगार कर महाअभिषेक किया गया। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद जी ने मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व, उनकी दीर्घायु और उत्तराखंड राज्य की निरंतर सुख-समृद्धि व विकास के लिए भगवान बद्री विशाल और भगवान नृसिंह से विशेष मंगलकामना की। इस अवसर पर मंदिर समिति के पदाधिकारियों, पुजारियों और स्थानीय जनता ने सीएम धामी के कार्यकाल की सराहना करते हुए अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
