Home उत्तराखण्ड चमोली पुलिस के चार जवानों के कंधों पर एसपी ने सजाए “तरक्की के सितारे”

चमोली पुलिस के चार जवानों के कंधों पर एसपी ने सजाए “तरक्की के सितारे”

by zerogroundnews

चमोली पुलिस के कंधों पर एसपी ने सजाए “तरक्की के सितारे”

चमोली। नया साल चमोली पुलिस परिवार के लिए दोहरी खुशखबरी लेकर आया है। पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार जनपद के चार पुलिसकर्मियों को हेड कांस्टेबल से अपर उपनिरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

पुलिस कार्यालय में आयोजित गरिमामय समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार ने पदोन्नत हुए पुलिसकर्मियों — लक्ष्मण सिंह, युद्धवीर फर्स्वाण, अनूप सिंह एवं अनिल कुमार — के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों की बधाई दी।

इस अवसर पर एसपी ने स्वयं जवानों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पदोन्नति उनकी वर्षों की मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा और अनुशासन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पदोन्नत अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ करते हुए आमजन की सेवा में और अधिक प्रभावी भूमिका निभाएंगे।

पदोन्नति के इस उल्लासपूर्ण अवसर पर पुलिस कार्यालय में उपस्थित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने तालियों के साथ अपने साथियों की इस उपलब्धि का स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।