Home उत्तराखण्ड जोशीमठ: पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरुंवाण का निधन, शोक की लहर

जोशीमठ: पूर्व ईओ भगवती प्रसाद कपरुंवाण का निधन, शोक की लहर

समाजसेवियों, जनप्रतिनिधियों ने जताया गहरा दुख

by zerogroundnews

जोशीमठ।
नगर पालिका जोशीमठ के पूर्व अधिशासी अधिकारी (EO) और प्रखर सामाजिक कार्यकर्ता भगवती प्रसाद कपरुंवाण के निधन से सीमांत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और शनिवार रात देहरादून स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली, जिसके बाद रविवार को हरिद्वार में उन्हें अंतिम विदाई दी गई। उनके आकस्मिक निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी साह ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि श्री कपरुंवाण एक कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने अपने कार्यकाल में नगर के विकास के लिए अविस्मरणीय और सराहनीय कार्य किए।
बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती और नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश नेगी , नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एल एल साह, श्रीमती रोहिणी रावत ,श्री शैलेंद्र सिंह पंवार सहित विभिन्न संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे केवल एक अधिकारी ही नहीं, बल्कि जोशीमठ की सामाजिक नीतियों और विकास को गति देने वाले एक समर्पित व्यक्तित्व थे। समाज के हर वर्ग के लोगों ने उनके निधन को क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया है।