Home उत्तराखण्ड ​चारधाम यात्रा के बीच ज्योतिर्मठ -मारवाड़ी मोटर मार्ग पर रात में चलेगा सुधार कार्य;

​चारधाम यात्रा के बीच ज्योतिर्मठ -मारवाड़ी मोटर मार्ग पर रात में चलेगा सुधार कार्य;

प्रशासन ने दी अनुमति

by zerogroundnews

ज्योतिर्मठ।
उत्तराखंड में वर्तमान समय में चल रही चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा के मद्देनजर तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की सुरक्षा तथा सुगम आवाजाही के लिए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। सीमा सड़क संगठन (BRO) के अंतर्गत 75 रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी (GREF) के अनुरोध पर, उप जिलाधिकारी (SDM) चंद्रशेखर वशिष्ठ ने ज्योतिर्मठ मारवाडी मोटर मार्ग के सुधारीकरण और मरम्मत कार्य को रात के समय किए जाने की आधिकारिक मंजूरी दे दी है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

​आधिकारिक आदेश के अनुसार, ऋषिकेश–माणा राष्ट्रीय राजमार्ग (नया NH-07) के अंतर्गत आने वाले ज्योतिर्मठ.मारवाड़ी मार्ग पर किलोमीटर 480.950 से 489.350 के बीच यह विशेष मरम्मत कार्य किया जाएगा। दिन के समय भारी ट्रैफिक और तीर्थयात्रियों की आवाजाही को देखते हुए, निर्माण कार्य 22 मई 2026 से 31 मई 2026 तक रोजाना रात 11:00 बजे से लेकर सुबह 04:00 बजे तक किया जाएगा, ताकि दिन के समय यातायात बाधित न हो।

​बीआरओ के सहायक अभियंता और कार्यवाहक अधिकारी कमांडिंग जितेंद्र कुमार ने स्थानीय प्रशासन को लिखे पत्र में बताया था कि यात्रा सीजन चरम पर होने के कारण मार्ग पर पर्यटकों, बाइकर्स और वाहनों का भारी दबाव है। आगामी दिनों में यह भीड़ और बढ़ने की संभावना है, जिसके चलते दिन में काम करना संभव नहीं था। इसलिए आप रात 11:00 से सुबह 4:00 बजे तक सड़क पर सुधधि कारण का कार्य किया जाएगा गौरतलब है कि बीते दो दिनों से इस क्षेत्र में लगातार जाम लगने की वजह से तीर्थ यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था ऐसे में अब सीमा सड़क संगठन के द्वारा एक बड़ा फैसला लिया गया है सड़क को ठीक करने का काम शुरू किया जा रहा है सड़क के किनारे पड़े हुए मालवे को भी साफ किया जाएगा जहां-जहां गड्ढे हैं उन गढ़ों को भर के यातायात को सुचारु किया जाएगा बीआरओ की इस कार्रवाई के बाद कहीं ना कहीं तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी..