Home उत्तराखण्ड डॉ. हिमानी वैष्णव बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री

डॉ. हिमानी वैष्णव बनीं भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री

by zerogroundnews

चमोली। नगर पंचायत नंदप्रयाग की पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा महिला मोर्चा चमोली की निवर्तमान जिला अध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से जनपद सहित पूरे क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है।

डॉ. हिमानी वैष्णव की नई जिम्मेदारी पर क्षेत्रवासियों, महिला मोर्चा की पदाधिकारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने एक अनुभवी, कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि डॉ. वैष्णव के संगठनात्मक अनुभव, सक्रिय कार्यशैली और महिलाओं के बीच मजबूत पकड़ से प्रदेश में महिला मोर्चा को नई ऊर्जा एवं दिशा मिलेगी। उनकी नियुक्ति से महिला सशक्तिकरण के कार्यों को भी और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।