चमोली।
सीमांत नीति घाटी के तमक नाले के पास धौली गंगा में झील बनने की खबरों पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि वहां वर्तमान में किसी बड़े खतरे की स्थिति नहीं है। जिलाधिकारी ने बताया कि नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण हल्के स्तर पर जलभराव हुआ है, जिससे पानी का रिसाव निरंतर जारी है। प्रशासन, सिंचाई और खनन विभाग मौके पर पैनी नजर बनाए हुए हैं। इस अवरोध को हटाने के लिए खनन पट्टा जारी कर दिया गया है और सोमवार से खनन अपशिष्ट हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू होगा, जिससे नदी का बहाव जल्द सामान्य हो जाएगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों से बचें और आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
