Home » Blog » बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ बदले:

बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ बदले:

विशाल मिश्रा पदमुक्त, डिप्टी कलेक्टर सोहन सिंह को जिम्मेदारी

by zerogroundnews

बदरी-केदार मंदिर समिति के सीईओ बदले: विशाल मिश्रा
​चमोली। उत्तराखंड शासन ने जनपद चमोली के प्रशासनिक ढांचे और बदरी-केदार मंदिर समिति (BKTC) के प्रबंधन में महत्वपूर्ण फेरबदल किया है। शासन द्वारा जारी ताजा आदेश के अनुसार, आईएएस अधिकारी विशाल मिश्रा को बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी (CEO) के पदभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके स्थान पर चमोली के डिप्टी कलेक्टर सोहन सिंह को मंदिर समिति का नया सीईओ नियुक्त किया गया है।