Home उत्तराखण्ड पीपलकोटी और भनेरपानी के पास बद्रीनाथ हाईवे बंद, यात्री फंसे

पीपलकोटी और भनेरपानी के पास बद्रीनाथ हाईवे बंद, यात्री फंसे

लगातार हो रही बारिश के बाद पहाड़ से गिर रहे पत्थर

by zerogroundnews

​चमोली।
चमोली जनपद में लगातार जारी मूसलाधार बारिश के चलते पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन (लैंडस्लाइड) का सिलसिला तेज हो गया है, जिससे सीमांत क्षेत्र में जनजीवन और यात्रा मार्ग प्रभावित हुए हैं। ताजा घटनाक्रम में, बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पीपलकोटी और भनीरपानी के पास पहाड़ी से अचानक भारी मात्रा में पत्थर गिरने के कारण यातायात पूरी तरह ठप हो गया है। मार्ग अवरुद्ध होने की वजह से हाईवे के दोनों ओर चारधाम यात्रियों और स्थानीय वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं, जिससे सैकड़ों श्रद्धालु रास्ते में ही फंस गए हैं। …