Home उत्तराखण्ड गंगा तट पर संतों और जनता के बीच पहुंचे सांसद अनिल बलूनी,

गंगा तट पर संतों और जनता के बीच पहुंचे सांसद अनिल बलूनी,

सुना पीएम मोदी का 'मन की बात' कार्यक्रम

by zerogroundnews

विशेष संवाददाता, मुनिकीरेती (नरेंद्र नगर

गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद अनिल बलूनी ने रविवार को नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र के मुनिकीरेती-ढालवाला मंडल के बूथ संख्या 63 पर माँ गंगा के पावन तट पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत की। यहाँ उन्होंने पूज्य संत समाज, स्थानीय जनता और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुप्रसिद्ध मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया। पावन गंगा तट पर संतों के सानिध्य में देश के प्रधानमंत्री के विचारों को सुनने का यह अनुभव बेहद अलौकिक और ऊर्जावान रहा।

कार्यक्रम के उपरांत मीडिया और कार्यकर्ताओं से मुखातिब होते हुए सांसद अनिल बलूनी ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एकतरफा संवाद नहीं है, बल्कि यह देशवासियों को आपस में जोड़ने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन की अलख जगाने का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के विचार हर नागरिक को राष्ट्र निर्माण के यज्ञ में आहुति देने के लिए प्रेरित करते हैं।