चमोली।
उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी, अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) **एपी अंशुमन** ने गुरुवार को बदरीनाथ धाम और ज्योतिर्मठ का दौरा कर यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बदरीनाथ धाम में तैयारियों का जायजा लेने के बाद ज्योतिर्मठ नगरपालिका सभागार में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें यात्रा को सुगम बनाने के लिए फीडबैक लिया गया।
बैठक के दौरान स्थानीय लोगों और प्रतिनिधियों ने यात्रा के दौरान आने वाली चुनौतियों को प्रमुखता से उठाया नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी शाह और व्यापार सभा अध्यक्ष नैन सिंह भंडारी ने बताया कि पार्किंग की कमी के कारण नगर में भारी जाम लगता है। होटल एसोसिएशन के अजय भट्ट ने सुझाव दिया कि सड़क किनारे खड़े वाहनों को हटाया जाए ताकि यात्री वाहनों की आवाजाही बाधित न हो।
ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी ने बदरीनाथ हाईवे पर जगह-जगह पड़े मलबे पर चिंता जताई। उन्होंने मांग की कि बीआरओ (BRO) यात्रा शुरू होने से पहले मलबा हटाए और संकरे रास्तों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया ।
पूर्व धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल और व्यापारी सुभाष डिमरी ने क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि गैस की कमी के कारण होटल बुकिंग कैंसिल हो रही हैं, जिससे पर्यटन व्यवसाय पर बुरा असर पड़ सकता है।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने अवगत कराया की जाम के साथ-साथ यात्रियों की सुरक्षा करना भी पहली प्राथमिकता है इसलिए पुलिस प्रशासन को समय रहते सभी सुरक्षा के इंतजाम करने अनिवार्य हैं वहीं गुरुवार को एडीजी अंशुमन मैं भगवान नरसिंह के दर्शन भी किये और सुगम यात्रा की प्रार्थना की इस अवसर पर उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने उन्हें अंग वस्त्र के रुप मे भगवान नरसिंह का प्रसाद दिया।
ADG एपी अंशुमन ने सभी सुझावों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य फोकस ट्रैफिक प्लान में सुधार और यात्रियों की सुरक्षा पर रहेगा।
इस अवसर पर आईजी आईटीबीपी औली अखिलेश रावत, चमोली के पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, डिप्टी कमांडेंट नानक चंद, थाना प्रभारी डीएस रावत-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी , भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अमित सती, सभासद प्रदीप पंवार सभासद सौरव राणा, अरुण लाल शाह, समेत कई गणमान्य व्यक्ति और व्यापारी मौजूद रहे।
