Home उत्तराखण्ड चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान पहुंचे बद्रीनाथ धाम

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान पहुंचे बद्रीनाथ धाम

यात्रा तैयारियों का लिया जायजा

by zerogroundnews

बद्रीनाथ।
देश के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान आज भू-बैकुंठ श्री बद्रीनाथ धाम पहुंचे। हेलीपैड पर पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट और थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने उनका भव्य स्वागत किया। सीडीएस ने मंदिर परिसर का भ्रमण करने के बाद आगामी चारधाम यात्रा की सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें यात्रियों की सुविधा के लिए किए गए सुगम और व्यवस्थित इंतजामों की विस्तृत जानकारी दी।