Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड की वयोवृद्ध पेंशनधारी श्रीमती शांता देवी कपरुंवाण का निधन,

उत्तराखंड की वयोवृद्ध पेंशनधारी श्रीमती शांता देवी कपरुंवाण का निधन,

क्षेत्र में शोक की लहर

by zerogroundnews

​ज्योतिर्मठ।
उत्तराखंड सरकार द्वारा प्रदेश की सबसे अधिक उम्र की वयोवृद्ध महिला पेंशनधारी के रूप में सम्मानित की जा चुकीं श्रीमती शांता देवी कपरुंवाण का मंगलवार देर शाम आकस्मिक निधन हो गया। वह ९४ (94) वर्ष की थीं और पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं। चौडारी निवासी स्वर्गीय श्री गोपाल दत्त कपरुंवाण की धर्मपत्नी श्रीमती शांता देवी को पिछले वर्ष राज्य सरकार की विशेष मुहिम के तहत कोषागार विभाग द्वारा उनके निवास स्थान पर ही आकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया था। उनके इस आकस्मिक निधन से पूरे नगर क्षेत्र में गहरा दुख व्याप्त है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संभ्रांत नागरिकों ने उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की है।