Home उत्तराखण्ड द्रोणागिरी ट्रैक को जोड़ने वाले पुल की स्थिति खराब

द्रोणागिरी ट्रैक को जोड़ने वाले पुल की स्थिति खराब

पिछले 1 वर्ष से क्षतिग्रस्त हुआ है पुल

by zerogroundnews

जोशीमठ/चमोली:

प्रसिद्ध द्रोणागिरी ट्रैक को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण पैदल पुल बीते एक वर्ष से बदहाली के आंसू बहा रहा है, लेकिन लोक निर्माण विभाग की नींद टूटने का नाम नहीं ले रही। तोलमा से महज एक किलोमीटर आगे लामा गधेरे पर बना यह पुल लगातार हो रहे लैंडस्लाइड (भूस्खलन) के कारण अपने बेसमेंट समेत पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे हर पल किसी बड़ी अनहोनी का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय निवासी मुकेश पंवार के अनुसार, इसी खतरनाक मार्ग से होकर हर साल सैकड़ों देश-विदेश के पर्यटक और स्थानीय लोग अपने पालतू पशुओं के साथ द्रोणागिरी ट्रैक के लिए गुजरते हैं। ग्रामीणों द्वारा शासन-प्रशासन को कई बार लिखित और मौखिक रूप से आगाह किए जाने के बावजूद विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा है, जबकि तेज बारिश होने की स्थिति में पुल का बचा-कुचा बेसमेंट भी ढहने के कगार पर है। विभाग की यह घोर लापरवाही न सिर्फ पर्यटन और स्थानीय आजीविका को गर्त में धकेल रही है, बल्कि कभी भी किसी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।