ज्योतिर्मठ।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हनुमान चट्टी और बिनाकुली के पास आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। चारों धाम की यात्रा पर आए उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी श्रद्धालुओं से भरा एक टेंपो ट्रैवलर (वाहन संख्या: UP 15 ET 1020) अचानक अनंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। दुर्घटना के वक्त वाहन में कुल 16 यात्री सवार थे, जिनमें से 8 लोगों को चोटें आई हैं। राहत की बात यह है कि प्राथमिक तौर पर किसी की भी स्थिति गंभीर नहीं बताई जा रही है। वाहन को चालक जमील पुत्र मतलूप (निवासी शास्त्रीनगर, मेरठ) चला रहा था।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं। स्थानीय पुलिस बल ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को तुरंत नजदीकी जय प्रकाश (जेपी) कंपनी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए जोशीमठ मुख्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
घायल यात्रियों का विवरण:
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में चोटिल हुए सभी लोग मेरठ क्षेत्र के रहने वाले हैं:
दिशा (15 वर्ष) पुत्री विनोद सैनी, निवासी कालागढ़, थाना टीपी नगर, मेरठ।
वर्षा पुत्री विनोद सैनी, निवासी उपरोक्त।
इलालिता पत्नी अमित, निवासी उपरोक्त।
ज्योति पत्नी प्रदीप गिरी, निवासी उपरोक्त।
पुष्पा गिरी पत्नी विजेंद्र, निवासी उपरोक्त।
जमील (चालक) पुत्र मतलूप, निवासी शास्त्रीनगर, मेरठ।
राजकुमार पुत्र लक्ष्मी, निवासी रोडरोड, मेरठ।
बसु पुत्री सुरेंद्र सैनी, निवासी उपरोक्त।
