Home उत्तराखण्ड बदरीनाथ राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरने की सूचना

बदरीनाथ राजमार्ग पर ट्रक खाई में गिरने की सूचना

पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची राहत बचाव कार्य जारी

by zerogroundnews

ज्योतिर्मठ।
ऋषिकेश से ज्योतिर्मठ की ओर आ रहा एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर हेलंग के पास गहरी खाई में गिर गया, जिसके सीधे उफनती अलकनंदा नदी में समा जाने की आशंका है। दिल दहला देने वाले इस हादसे की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ज्योतिर्मठ डीएस रावत के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन और एसडीआरएफ (SDRF) की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं और युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। हालांकि, घटनास्थल पर खड़ी चट्टान होने और अचानक बदले खराब मौसम के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन तमाम चुनौतियों को धता बताते हुए जांबाज रेस्क्यू टीमें नदी के तेज बहाव में उतरकर लापता ट्रक और उसमें सवार लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।