Home उत्तराखण्ड ज्योतिर्मठ के पीएम श्रीजीजीआईसी में वार्षिकोत्सव और पुरातन छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन

ज्योतिर्मठ के पीएम श्रीजीजीआईसी में वार्षिकोत्सव और पुरातन छात्र मिलन समारोह का भव्य आयोजन

उत्कृष्ट छात्राओं को किया गया सम्मानित

by zerogroundnews

​ज्योतिर्मठ। पीएमश्री जीजीआईसी ज्योतिर्मठ में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरातन छात्र समागम समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी शाह और अति विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख श्री अनूप नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक और शैक्षिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। समारोह के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरातन छात्रों को सम्मानित किया गया, जिसमें सर्वप्रथम नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी शाह का सम्मान हुआ। इसके उपरांत जीआईसी बड़ागांव की भूगोल प्रवक्ता श्रीमती सोनी बिष्ट राणा, जीआईसी ज्योतिर्मठ की प्रवक्ता श्रीमती दीपिका नेगी और फार्मासिस्ट श्रीमती प्रियंका पवार को भी सम्मानित किया गया।
​अपने संबोधन में मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने छात्रों को सफलता के सात मूल मंत्र—अनुशासन, कठिन परिश्रम, चरित्र निर्माण और समय प्रबंधन—सिखाते हुए “पढ़ते रहो, आगे बढ़ते रहो” का प्रेरक संदेश दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती उर्मिला बहुगुणा ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया और विद्यालय की उपलब्धियों जैसे छात्रवृत्ति, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक, योग और स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम को गरिमा प्रदान करने में भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित सती, महामंत्री श्री समीर डिमरी, गैस ऑफिस मैनेजर सीमा भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य अमित पाल भंडारी, श्रीमती सुमेधा भट्ट और महिला मंगल दल की अध्यक्ष श्रीमती गुड्डी भुजवान का विशेष सहयोग रहा। अंग्रेजी प्रवक्ता उमेश कपरवान ने कार्यक्रम का सफल संचालन कर समारोह में चार चांद लगा दिए।.