Home उत्तराखण्ड डीएम चमोली ने किया निजमुला घाटी का निरीक्षण

डीएम चमोली ने किया निजमुला घाटी का निरीक्षण

अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

by zerogroundnews

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को सुदूर निजमूला घाटी का दौरा कर विकास कार्यों और जनसमस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बिरही-निजमूला और निर्माणाधीन निजमूला-पाणा सड़क का निरीक्षण किया। भूस्खलन प्रभावित काली चट्टान क्षेत्र में उन्होंने ब्रिडकुल अधिकारियों को स्थायी सुरक्षा कार्य करने तथा ब्यारा गांव में नाली निर्माण के निर्देश दिए। इसके अलावा, डीएम ने पीएमजीएसवाई अधिकारियों को मानव संसाधन बढ़ाकर नवंबर तक झींझी पुल का निर्माण कार्य अनिवार्य रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीणों ने दुर्मी ताल के पुनर्निर्माण और पर्यटन सहित कई मूलभूत समस्याओं के समाधान की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी ने शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बाइट गौरव कुमार डीएम