Home » Blog » बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर चमचमाएगी सफाई व्यवस्था,

बदरीनाथ नेशनल हाईवे पर चमचमाएगी सफाई व्यवस्था,

ज्योतिर्मठ नगर पालिका ने संभाली कमान

by zerogroundnews

चारधाम यात्रा के दृष्टिगत उत्तराखंड सरकार स्वच्छता को लेकर बेहद गंभीर रुख अपनाए हुए है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों और ‘स्वच्छ धाम’ की प्राथमिकता को धरातल पर उतारते हुए ज्योतिर्मठ नगर पालिका ने बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई का मोर्चा संभाल लिया है। पालिका के पर्यावरण मित्र इन दिनों हाईवे की सूरत संवारने के लिए युद्धस्तर पर जुटे हुए हैं। शासन की मंशा स्पष्ट है कि मुख्य पड़ावों से लेकर धाम तक आने वाले श्रद्धालुओं को देवभूमि की शुचिता और भव्यता का अनुभव हो। अधिकारियों को दो टूक हिदायत दी गई है कि सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, जिसके बाद अब हाईवे पर पालिका की सक्रियता देखते ही बन रही है।