Home उत्तराखण्ड देहरादून टाउन हॉल में सम्मानित हुई चमोली की सेवा एनजीओ, पर्यावरण व गौ सेवा को मिली सराहना*

देहरादून टाउन हॉल में सम्मानित हुई चमोली की सेवा एनजीओ, पर्यावरण व गौ सेवा को मिली सराहना*

कृष्ण कुमार सेमवाल हुए सम्मानित

by zerogroundnews

राजधानी के टाउन हॉल में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में प्रदेशभर की उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वयंसेवी संस्थाओं को राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर चमोली जनपद की *सेवा एनजीओ (SHEVA)* को पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान मिलने के बाद संस्था के चेयरमैन *कृष्ण कुमार सेमवाल* ने कहा कि उनकी संस्था पिछले कई वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा और इन गतिविधियों के जरिए ग्रामीणों की आजीविका को मजबूत करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाता है और समाजहित में और अधिक समर्पण से काम करने की प्रेरणा देता है।

कार्यक्रम में चमोली की ही एक अन्य संस्था *अंकुर* को भी जड़ी-बूटी अनुसंधान, संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने समाज विकास, पर्यावरण संरक्षण और जनसहभागिता बढ़ाने में एनजीओ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए उनके योगदान की सराहना की।