बद्रीनाथ विधायक _लखपत सिंह बुटोला_ ने शनिवार को विकासखंड ज्योतिर्मठ की ग्राम पंचायत _किमाणा_ का दौरा किया। उनके साथ प्रशासनिक टीम और राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
विगत दिनों हुई भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गांव में कई मकान और गौशालाएं क्षतिग्रस्त हो गई हैं। साथ ही बड़ी संख्या में खेती भी बर्बाद हुई है। विधायक ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और स्थिति का जायजा लिया।
उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि प्रभावितों को उचित मुआवजा और हर संभव सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाए। विधायक ने कहा कि फिलहाल लोगों की सुरक्षा प्राथमिकता है। खतरे की जद में रहने वाले परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने की व्यवस्था बनाई जा रही है।
इसके अलावा उन्होंने PMGSY के अधिकारियों को बंद सड़क को जल्द खोलने के निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी भी मौजूद रहे
