चमोली।
ज्योतिर्मठ प्रखंड के पीएमजीएसवाई के तहत निर्माणाधीन सलूड़-सेलंग मोटर मार्ग पर चल रहे घटिया निर्माण और कार्य में भारी लेट-लतीफी को लेकर जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए पीएमजीएसवाई और कार्यदायी संस्था क्रिस्टल कंपनी के खिलाफ मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला की अगुवाई में डीएम से मिलने पहुंचे सलूड़-डुंग्रा, पगनो, मोल्टा और सेलंग के ग्रामीणों ने बताया कि 8.5 करोड़ की लागत वाली इस 8 किलोमीटर सड़क पर फरवरी 2024 से कार्य चल रहा है, जिसमें ठेकेदार को 60 से 70 प्रतिशत भुगतान होने के बावजूद काम 40 प्रतिशत भी पूरा नहीं हुआ है और जानलेवा बनी सड़क दुर्घटनाओं को न्योता दे रही है। ग्रामीणों की शिकायत पर डीएम ने उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ को 15 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं, साथ ही पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को एक सप्ताह के भीतर सड़क के गड्ढे ठीक करने और 15 सितंबर से सुधारीकरण कार्य शुरू करने का आश्वासन देने के बाद ग्रामीणों को राहत की उम्मीद जगी है।
