मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा धीरेंद्र पंवार को मीडिया सलाहकार समिति में उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री स्तर) की अहम जिम्मेदारी पुनः सौंपे जाने पर बद्रीनाथ धाम सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर बद्रीनाथ धाम के पुरोहित धीरज पंचभैया ‘मोनू’ ने मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना संपन्न करवाई और देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं को मिष्ठान वितरित कर मुख्यमंत्री धामी का हार्दिक आभार व्यक्त किया। सरकार के इस फैसले से जहां बद्रीनाथ धाम के पंडा-पुरोहितों और स्थानीय वासियों में भारी उत्साह है, वहीं देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में भी जनता ने इसे प्रदेश के हित में मुख्यमंत्री का एक बेहद मजबूत और स्वागत योग्य फैसला माना है।
