Home उत्तराखण्ड तलवाड़ी महाविद्यालय में ‘मई दिवस’ पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन,

तलवाड़ी महाविद्यालय में ‘मई दिवस’ पर वैचारिक गोष्ठी का आयोजन,

संविदा श्रमिकों की चुनौतियों और श्रम सुधारों पर हुआ मंथन**

by zerogroundnews

थराली।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आलम सिंह फरस्वाण राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में मई दिवस के उपलक्ष्य में समाजशास्त्र विभाग के तत्वाधान में ‘संविदा श्रमिक एवं श्रम संहिता’ विषय पर एक भव्य वैचारिक गोष्ठी और छात्र प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता कैंपस गोपेश्वर के सहायक प्राध्यापक डॉ. सौरभ कुमार टम्टा ने संविदा श्रमिकों की कार्य परिस्थितियों और उनके सबलीकरण पर प्रकाश डाला, वहीं सह-वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता कमलेश गौड़ ने मई दिवस के इतिहास और वर्तमान श्रमिक स्थितियों पर विस्तृत व्याख्यान दिया। वक्ता योगेश देवराड़ी और धीरेंद्र नेगी ने नई श्रम संहिता व हालिया सुधारों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान आयोजित कविता प्रतियोगिता में हिमांशी व मनमोहन संयुक्त रूप से प्रथम, प्रवीन द्वितीय व प्रदीप तृतीय रहे। निबंध प्रतियोगिता में अंकित सिंह प्रथम, दीक्षा देवराड़ी द्वितीय व अनमोल जोशी तृतीय रहे, जबकि पोस्टर प्रतियोगिता में इशा, निशा व रेणुका ने क्रमशः शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। इस गरिमामयी अवसर पर प्राचार्य डॉ. सेराज मोहम्मद, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कलावती देवी, कनिष्ठ प्रमुख राजेश चौहान, ग्राम प्रधान दीपा फरस्वाण, पीटीए अध्यक्ष संतोष रावत, भूतपूर्व छात्र संघ अध्यक्ष कृष्णा रावत और मुख्य अतिथि के रूप में सफाई कार्मिक सगा देवी सहित समस्त प्राध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संयोजन मोहित उप्रेती एवं मंच संचालन डॉ. ललित जोशी द्वारा किया गया।