Home » Blog » चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब:

बद्रीनाथ धाम में एक हफ्ते में टूटा रिकॉर्ड, व्यवस्थाएं चाक-चौबंद

by zerogroundnews

देवभूमि उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा इन दिनों अपने पूरे शबाब पर है, जहां आस्था के आगे भीषण गर्मी भी बौनी साबित हो रही है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुले अभी मात्र एक सप्ताह ही बीता है, लेकिन 1.08 लाख से अधिक श्रद्धालुओं की आमद ने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। प्रतिदिन औसतन 14 से 16 हजार यात्री भगवान बद्री विशाल के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं, जिनमें उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक के श्रद्धालु शामिल हैं।

केदारनाथ से बद्रीनाथ तक यात्रियों का निर्बाध तांता लगा हुआ है, जो मुख्य धामों के साथ-साथ नरसिंह मंदिर, गोपीनाथ मंदिर और पंच बद्री जैसे पौराणिक स्थलों के भी दर्शन कर रहे हैं। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति पूरी तरह अलर्ट मोड पर है; स्वयं उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती एवं अन्य पदाधिकारी धरातल पर कमान संभाले हुए हैं। प्रशासन और मंदिर समिति के बेहतर मैनेजमेंट से तीर्थयात्री बेहद संतुष्ट नजर आ रहे हैं, हालांकि आगामी छुट्टियों के मद्देनजर यात्रियों की संख्या में होने वाले भारी इजाफे को नियंत्रित करना प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती होगी।..

वहीं दूसरी तरफ बद्रीनाथ धाम में पल-पल मौसम भी बदल रहा है शुक्रवार को भी बद्रीनाथ धाम और आसपास के क्षेत्र में हल्की बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन तीर्थयात्री इस सुहावने मौसम का आनंद लेने के लिए पहुंच रहे हैं बद्रीनाथ धाम में नर नारायण पर्वत नीलकंठ पर्वत पर हर दिन बर्फबारी हो रही है ….