Home » Blog » बद्रीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार चमोली में दुर्घटनाग्रस्त;

बद्रीनाथ जा रहे तीर्थयात्रियों की कार चमोली में दुर्घटनाग्रस्त;

हादसे मे बाल-बाल बची पाँच जानें..

by zerogroundnews

​चमोली।

जनपद के कुहेड़ के पास आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हरिद्वार से बद्रीनाथ धाम की ओर जा रही एक स्विफ्ट डिजायर कार अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई और पलट गई। गनीमत रही कि कार में सवार सभी पांचों व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें उपचार के बाद सुरक्षित बताया जा रहा है।
​अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकराई कार
​मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को वाहन संख्या UK 08 TB 1552 हरिद्वार से तीर्थयात्रियों को लेकर बद्रीनाथ जा रहा था। चमोली के समीप कुहेड़ के पास चालक दलीप कुमार सिंह (पुत्र जयपाल सिंह, निवासी गोविंदपुर बाजितपुर) अचानक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित वाहन सीधे पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गया।
​पुलिस और 108 ने किया त्वरित रेस्क्यू
​घटना की सूचना मिलते ही 112 के माध्यम से कोतवाली चमोली को अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही SHO राकेश भट्ट कोतवाली चमोली पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कार में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तत्काल 108 एम्बुलेंस के माध्यम से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) चमोली भिजवाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
​वाहन में सवार थे एक ही परिवार के सदस्य
​दुर्घटना के समय वाहन में हरिद्वार के एक ही परिवार के चार सदस्य और चालक सवार थे:
​डॉ. दिनेश कुमार शर्मा (निवासी आर्य नगर, ज्वालापुर, हरिद्वार)
​लता शर्मा (पत्नी डॉ. दिनेश शर्मा)
​नवीन कुमार शर्मा (पुत्र डॉ. दिनेश शर्मा)
​विशाखा शर्मा (पत्नी नवीन कुमार शर्मा)
​दलीप कुमार सिंह (चालक)