Home » Blog » ज्योर्तिमठ: द्वितीय ग्रामीण/वार्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज

ज्योर्तिमठ: द्वितीय ग्रामीण/वार्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज

उद्घाटन मैच में उर्गम ने मारी बाजी

by zerogroundnews

ज्योर्तिमठ: द्वितीय ग्रामीण/वार्ड क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आगाज, उद्घाटन मैच में उर्गम ने मारी बाजी

ज्योर्तिमठ ।

रविग्राम खेल मैदान में रविवार को द्वितीय ग्रामीण/वार्ड क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ की अध्यक्ष श्रीमती देवेश्वरी शाह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सभासद प्रदीप भट्ट, प्रदीप पवार, सौरभ राणा, जयदीप मंदिरवाल सहित सामाजिक कार्यकर्ता विजय सती और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। टूर्नामेंट के सफल आयोजन में संरक्षक समीर डिमरी, संजय डिमरी, अमित डिमरी और आयोजन समिति के सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

​टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला ‘यू.आर.सी. उर्गम’ और ‘राइजिंग स्टार काणाखोला थेँग’ के बीच खेला गया। उर्गम की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट पर 163 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी राइजिंग स्टार की टीम उर्गम की सटीक गेंदबाजी के आगे टिक नहीं सकी और पूरी टीम मात्र 88 रनों पर सिमट गई। इस प्रकार यू.आर.सी. उर्गम ने 75 रनों के भारी अंतर से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और खेल प्रेमियों का आभार जताते हुए क्षेत्र के युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।