ज्योतिर्मठ। बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने देहरादून में पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल और अपर सचिव (कार्मिक) गिरधारी सिंह रावत के साथ आगामी चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की.. और कई मुद्दों पर चर्चा हुई चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप मंदिर समिति के अस्थाई कर्मचारियों के लिए ‘वन टाइम सेटलमेंट’ और उनके हितों के संरक्षण सहित स्थायी कर्मचारियों के सेवा संबंधी विषयों पर विस्तृत वार्ता की गई। बैठक में विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में आगामी स्किंग प्रतियोगिता के सफल आयोजन और रोपवे को तत्काल सुचारू करने पर भी पर्यटन सचिव के साथ सकारात्मक सहमति बनी।
