Home » Blog » साहसिक पर्यटक को बढ़ावा देने की कोशिश

साहसिक पर्यटक को बढ़ावा देने की कोशिश

ज्योतिर्मठ: जिला पर्यटन विभाग द्वारा युवाओं के लिए 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स शुरू

by zerogroundnews

जिला पर्यटन विभाग द्वारा युवाओं के लिए 10 दिवसीय एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स शुरू

जिला पर्यटन विभाग के सौजन्य से सीमांत क्षेत्र के स्थानीय युवाओं को साहसिक खेलों में दक्ष बनाने के उद्देश्य से 10 दिवसीय ‘एडवेंचर फाउंडेशन कोर्स’ का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में क्षेत्र के लगभग 45 युवा बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग कर रहे हैं, जिन्हें रॉक क्लाइंबिंग और रिवर क्रॉसिंग जैसे साहसिक खेलों के विभिन्न गुर सिखाए जा रहे हैं। मुख्य प्रशिक्षक कुलदीप सिंह बंगारी ने बताया कि युवाओं को भविष्य की चुनौतियों और पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं के लिए तैयार किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षक दीपक सिंह, मयंक डिमरी, संदीप सेमवाल और हिमांशु भंडारी द्वारा युवाओं को एडवेंचर की बारीकियों और तकनीकी कौशल का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्थानीय युवाओं के लिए आयोजित इस कोर्स को स्वरोजगार और साहसिक पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।