ज्योतिर्मठ।
बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तड़के सुबह ज्योतिर्मठ के पास ‘पैनी नामक स्थान पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गाजियाबाद से बद्रीनाथ धाम आ रहा एक टेंपो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे के वक्त वाहन में चालक सहित कुल 18 यात्री सवार थे, जिनमें से कुछ को गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और वाहन में फंसे घायल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। सभी घायलों को 108 और अन्य एंबुलेंस के माध्यम से तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉक्टर गौतम कुमार ने बताया कि 16 लोगों को हल्की चोटें आई है जिसमें एक महिला जिनका नाम आरती है उम्र 44 की घटना में मौत हो गई है.. ज्योतिर्मठ के थाना प्रभारी डी एस रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन ने राहत बचाव कार्य शुरू किया करके सुबह हुए हादसे में गाजियाबाद से आए हुए कुछ यात्री घायल हो गए हैं जिन्हें एंबुलेंस और अन्य साधनों के माध्यम से पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है…..
