Home उत्तराखण्ड , 1100 रुपये सहयोग राशि पर मिलेगी पर्ची

, 1100 रुपये सहयोग राशि पर मिलेगी पर्ची

बद्रीनाथ धाम में वीआईपी दर्शन की व्यवस्था में आंशिक संशोधन

by zerogroundnews

​बद्रीनाथ/चमोली।
चार धाम यात्रा के अंतर्गत श्री बद्रीनाथ धाम में लगातार बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति द्वारा सामान्य श्रद्धालुओं के दर्शन पर न्यूनतम प्रभाव सुनिश्चित करने के लिए वीआईपी दर्शन की मानक प्रचालन विधि (SOP) में बड़ा आंशिक संशोधन किया गया है। मन्दिर समिति के अध्यक्ष के निर्देशों और स्थानीय स्तर पर प्राप्त सुझावों के बाद मुख्य कार्याधिकारी द्वारा जारी इस नए आदेश के तहत, अब जिला प्रशासन या मन्दिर समिति द्वारा राज्य सरकार से प्राप्त लिखित प्रोटोकॉल सूचना के आधार पर ही प्रोटोकॉल पर्ची निर्गत की जाएगी, जिसके लिए प्रति व्यक्ति 1100 रुपये की अनिवार्य सहयोग राशि लेकर रसीद दी जाएगी। हालांकि, राज्य अतिथियों और उनके परिवारों को इस निर्धारित सहयोग राशि में छूट प्रदान की जाएगी। नई व्यवस्था के अनुसार, वर्तमान प्रोटोकॉल कार्यालय को मन्दिर समिति के नीलकंठ विश्रामगृह में स्थानांतरित कर दिया गया है, जहाँ से भारतीय सेना के समन्वय अधिकारियों सहित सभी संबंधित विभागों को सूचना के आधार पर पर्ची प्राप्त कर दर्शन व्यवस्था में सहयोग करना होगा। प्रोटोकॉल के माध्यम से आने वाले दर्शनार्थियों को मुख्य सिंहद्वार के दाहिनी ओर स्थित सीढ़ियों से प्रवेश कराया जाएगा। इसके साथ ही, आम श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गेट नंबर 2 से होने वाले प्रवेश पर सख्ती बढ़ा दी गई है; इस गेट से केवल पूर्व प्रचलित व्यवस्था के अनुसार 70 वर्ष से अधिक आयु के वृद्धों, दिव्यांग व्यक्तियों और मन्दिर समिति के समक्ष स्तर से स्वीकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी, और यदि कोई अन्य व्यक्ति यहाँ से प्रवेश करता है तो ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के विरुद्ध कड़ी आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। यह नई संशोधित व्यवस्था 29 मई 2026 से प्रभावी रूप से लागू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।