ज्योर्तिमठ।
बद्रीनाथ हाईवे पर जोशीमठ से आगे जोगी धारा के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे स्कूटी सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं पर कड़ा रोष व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि सूचना देने के 20 मिनट बाद भी 108 एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण घायल तड़पता रहा।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तत्काल सक्रिय हुआ। थाना प्रभारी डी.एस. रावत ने बताया कि जैसे ही पुलिस को दुर्घटना की जानकारी मिली, टीम को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को रेस्क्यू कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि टक्कर मारकर फरार हुए अज्ञात वाहन की तलाश जारी है.
