चमोली
। श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने में अब केवल 21 दिन शेष हैं, जिसे देखते हुए प्रशासन ने यात्रा व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर नगर पंचायत बदरीनाथ का 50 सदस्यीय दल धाम पहुँच चुका है, जो पैदल मार्गों की मरम्मत, पथ प्रकाश (स्ट्रीट लाइट), शौचालय और सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गया है। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एनएचआईडीसीएल, बीआरओ और स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को यात्रा शुरू होने से पहले सड़क मार्ग और अन्य बुनियादी ढांचों को चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं, ताकि तीर्थयात्रियों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।
