जनपद चमोली के ज्योतिर्मठ ब्लॉक अंतर्गत तपोवन क्षेत्र में एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने से सनसनी फैल गई है। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल SDRF को रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए तैनात किया है। लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर बेहद कठिन भौगोलिक परिस्थितियों, गहरी खाइयों और नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चला रही है। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक व्यक्ति का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है, लेकिन रेस्क्यू टीमें अत्याधुनिक उपकरणों और स्थानीय इनपुट की मदद से संभावित ठिकानों पर पूरी मुस्तैदी के साथ जुटी हुई हैं ताकि जल्द से जल्द सफलता मिल सके।
