Home » Blog » औली के विकास और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

औली के विकास और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री व पर्यटन मंत्री को सौंपा ज्ञापन

व्यापार सभा अध्यक्ष और नगर पालिका के सभासदों ने सौपा ज्ञापन

by zerogroundnews

​ज्योर्तिमठ ।
ज्योतिर्मठ और विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा केंद्र औली के अस्तित्व व स्थानीय आजीविका को बचाने के लिए’नगर पालिका परिषद ज्योर्तिमठ के सभासदों और व्यापार मंडल अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री और पर्यटन मंत्री को भेजे गए ज्ञापनों में व्यापार मंडल ने वर्ष 2023 की भू-धंसाव आपदा से प्रभावित व्यापारियों को 2-2 लाख रुपये के रुके हुए मुआवजे के भुगतान, व्यावसायिक भवनों पर स्लैब सिस्टम खत्म करने और स्थानीय व्यापार को ऑनलाइन बाजार के खतरों से बचाने के लिए सख्त नियम बनाने की मांग की है।

वहीं, नगर पालिका के सभासदों ने औली के कायाकल्प पर जोर देते हुए बंद पड़े रोपवे को तुरंत संचालित करने, अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्कीइंग स्लोप व म्यूजियम का निर्माण करने, आइस स्केटिंग रिंक के सुधार और औली में पर्यटकों की सुविधा हेतु नगर पालिका को भूमि उपलब्ध कराने की पुरजोर वकालत की है। दोनों ही पत्रों में इस बात पर गहरा असंतोष जताया गया है कि चारधाम यात्रा के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता और स्थानीय संसाधनों की अनदेखी से स्थानीय व्यवसाय दम तोड़ रहा है, जिसके निराकरण के लिए सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की गई है।