Home » Blog » राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जोशीमठ की अश्मिता शाह का जलवा,

राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग में जोशीमठ की अश्मिता शाह का जलवा,

अखिल भारतीय स्तर पर हासिल की चौथी रैंक

by zerogroundnews

सीमांत क्षेत्र जोशीमठ की होनहार खिलाड़ी अश्मिता शाह ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देवभूमि का नाम रोशन किया है। मैंगलोर, कर्नाटक में आयोजित सीनियर क्लासिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में अश्मिता ने -57 किलोग्राम ओपन कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में चौथी रैंक (4th Rank) हासिल की है। अश्मिता, नगर पालिका अध्यक्ष जोशीमठ श्रीमती देवेश्वरी शाह की पुत्री हैं। बेटी की इस बड़ी उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि अश्मिता के कड़े परिश्रम और समर्पण ने आज पूरे नगर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है।

​अश्मिता की इस कामयाबी पर क्षेत्र में खुशी की लहर है। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनूप नेगी, नगर पालिका सभासद जयदीप मंद्रवाल और दीपक शाह सहित कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। स्थानीय नेताओं ने अश्मिता के प्रयासों को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक और गौरवपूर्ण बताया। खेल जगत से जुड़ी इस बड़ी सफलता के बाद जोशीमठ में जश्न का माहौल है और सभी ने अश्मिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।