Home » Blog » कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश

कक्षा 1 से 12 तक के विद्यालयों में अवकाश

by zerogroundnews

चमोली। जनपद में हो रही भारी बर्फबारी और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनज़र एहतियातन महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। खराब मौसम के कारण आवागमन और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशानुसार जनपद के समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक के लिए शनिवार, 24 जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी उक्त तिथि को अवकाश रहेगा।

जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और अनावश्यक यात्रा से बचें। जिला प्रशासन मौसम की स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए हुए है।