Home » Blog » जोशीमठ में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाभियान का आगाज़;

जोशीमठ में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ महाभियान का आगाज़;

by zerogroundnews

​जोशीमठ/चमोली।
सीमांत क्षेत्र जोशीमठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में महिलाओं को घातक सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए HPV टीकाकरण अभियान की विधिवत शुरुआत हो गई है, जहाँ मारवाड़ी निवासी मीनाक्षी रावत को जनपद का पहला टीका लगाया गया। इस अवसर पर बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इस वैक्सीन को बेटियों के लिए ‘अमृत’ और सुरक्षित भविष्य का वरदान बताया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सोशल मीडिया की भ्रांतियों और अफवाहों पर ध्यान न दें और इस सुरक्षा कवच को सहर्ष अपनाएँ। डॉ. गौतम कुमार और कौशल्या राणा (HV) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बताया गया कि स्तन कैंसर के बाद सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में मृत्यु का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। 14 वर्ष की आयु में टीकाकरण के जरिए पूरी तरह रोका जा सकता है। इस अभियान को सफल बनाने में लक्ष्मी कुंवर, मंदाकिनी नेगी, लखमा सेमवाल, कलावती नेगी, अनीता पंवार और रीना नम्बूरी सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।