Home उत्तराखण्ड कुमारी शैलजा के चमोली दौरे को लेकर कांग्रेस की बैठक,

कुमारी शैलजा के चमोली दौरे को लेकर कांग्रेस की बैठक,

ज्योतिर्मठ नगर पालिका सभागार में हुई कार्यकर्ताओं की बैठक

by zerogroundnews

कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के आगामी चमोली दौरे को सफल बनाने हेतु आज नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ज्योतिर्मठ की एक महत्वपूर्ण बैठक ब्लॉक अध्यक्ष दिगम्बर सिंह बिष्ट और नगर अध्यक्ष प्रकाश नेगी की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 9 मई 2026 को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में आयोजित होने वाले विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन और जनसभा की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों—नगर अध्यक्ष प्रकाश नेगी, यूथ कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सुरभि शाह और बद्रीनाथ विधानसभा यूथ उपाध्यक्ष कन्हैया कोहली का वरिष्ठ कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। बैठक में नगरपालिका अध्यक्षा श्रीमती देवेश्वरी शाह, कनिष्ठ प्रमुख नरेश चंद्र, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम फर्शवाण सहित भारी संख्या में जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने भागीदारी कर आगामी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया।