Home उत्तराखण्ड सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों को मिली बड़ी सौगात:

सीमांत क्षेत्र के पशुपालकों को मिली बड़ी सौगात:

चमोली में 'वेटेनरी मेडिकेयर यूनिट' का शुभारंभ

by zerogroundnews

चमोली।
​केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘वाइब्रेंट विलेज’ योजना के तहत चमोली के सीमांत गांवों में पशुपालन और स्वास्थ्य सेवाओं को नया विस्तार देते हुए राज्य सरकार ने एक अनूठी पहल की है। शनिवार को जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कलेक्ट्रेट परिसर से पशुपालन विभाग और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के संयुक्त प्रयासों के तहत ‘वेटेनरी मेडिकेयर यूनिट’ वाहन को हरी झंडी दिखाकर आईटीबीपी को सौंपा। यह सचल चिकित्सा इकाई दुर्गम क्षेत्रों में मवेशियों के उपचार के लिए मील का पत्थर साबित होगी, जिसका संचालन आईटीबीपी द्वारा किया जाएगा जबकि दवाइयों और आवश्यक संसाधनों की आपूर्ति पशुपालन विभाग सुनिश्चित करेगा। ‘द्वितीय रक्षा पंक्ति’ के गांवों में विकास की धार तेज करने के उद्देश्य से शुरू हुई इस सेवा के लिए दोनों विभागों के बीच एक आधिकारिक अनुबंध भी किया गया है, ताकि सीमावर्ती पशुपालकों को उनके घर के पास ही सुलभ और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त हो सकें।