Home » Blog » उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार की दर्ज शिकायतों में से 70 फीसदी पर हुई कार्रवाई

उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार की दर्ज शिकायतों में से 70 फीसदी पर हुई कार्रवाई

by zerogroundnews

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ओर से भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध अभियान राज्य में तेजी से चल रहा है। मुख्यमंत्री की ओर से विजिलेंस को कार्रवाई की खुली छूट देने से राज्य में विजिलेंस ट्रैप और गिरफ्तारियों में बढोत्तरी हुई है। राज्य में बीते चार साल में 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में भ्रष्टाचार के आरोपियों को न्यायालय से सजा मिली है।

राज्य में मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के बाद पुष्कर सिंह धामी ने भ्रष्टाचार को लेकर अपना रुख साफ कर दिया था। जिसके बाद चार सालों में विजिलेंस ने कुल 82 ट्रैप में 94 गिरफ्तारियां की। इन मामलों में 13 राजपत्रित अधिकारी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार इस अवधि में विजिलेंस को 125 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें 18 में सामान्य जांच, 25 में खुली जांच के बाद 82 ट्रैप किए गए। गिरफ्तारी, ठोस साक्ष्य और मजबूत पैरवी के चलते 70 फीसदी से अधिक मामलों में न्यायालय की ओर से सजा भी दी गई है। इसके साथ ही राज्य में शिकायत दर्ज करने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 भी जारी किया है।