कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत

 कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष का किया स्वागत
bagoriya advt
WhatsApp Image 2022-07-27 at 10.18.54 AM

चमोली : भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से मंगलवार को नंदप्रयाग में महिला मोर्चे की नव नियुक्त जिलाध्यक्ष डाॅ. हिमानी वैष्णव के साथ ही विभिन्न मोर्चों के नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया।

नंदप्रयाग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान थराली विधायक ने कहा कि डा. हिमानी वैष्णव के महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष बनने से जिले में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी। वहीं उन्होंने कार्यकर्ताओं को सार्वजनिक समस्याओं से जन प्रतिनिधियों को अवगत कराने पर उनका वरियता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। नव नियुक्त महिला मोर्चा अध्यक्ष डा. हिमानी वैष्णव ने कहा उनकी प्राथमिकता जिले में संगठन के विस्तार के साथ ही संगठन का विस्तार करना है। साथ ही महिलाओं के लिये सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार कर वे पात्र महिलाओं को योजनाओं से लाभांवित करवाने का प्रयास करेंगी।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, नदप्रयाग मंडल अध्यक्ष यशवंत सिंह बिष्ट, मंडल प्रभारी राकेश मैंदोली, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र तोपाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष कुंवर कनेरी और कमला रावत आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!