भालू के हमले में महिला गम्भीर रूप से घायल

नारायणबगड़ : ब्लॉक के किमोली गांव में महिला को भालूं ने घायल कर दिया है। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने 108 की मदद से पीएससी नारायणबगड़ में भर्ती कराया। जंहा से चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जनाकारी के अनुसार ब्लॉक के किमोली गांव की 47 वर्षीय भागा देवी पत्नी धीरी लाल महिलाओं के साथ पंजगण के जंगल में चारापत्ती लेने गई थी। जहां भालू ने अचानक भाग देवी पर हमला कर दिया। जिससे भागा देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। भागा देवी की चीख-पुकार सुनकर अन्य महिलाएं मौके पर पहुंची उनके शोर मचाने पर भालू जंगल की ओर भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर महिला के परिजनों व ग्रामीणों ने 108 की मदद से महिला को गंभीर घायल अवस्था में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणबगड़ में भर्ती कराया। डॉ नवीन चन्द्र डिमरी ने बताया कि महिला को भालू ने बुरी तरह घायल किया है। जिसके चलते उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।