सर्वसम्मति से विनीता बनी महिला मंगल दल अध्यक्ष

पोखरी : ब्लाक के आदर्श ग्राम पंचायत कुमेडा में महिला मंगल दल की बुधवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला मंगल दल की कार्यकाारणी का कार्यकाल पूरा होने पर नई कार्यकारणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।
जिसमें विनीता देवी को महिला मंगल दल की अध्यक्ष, अनीता देवी को उपाध्यक्ष, संतोषी देवी को कोषाध्यक्ष, बंदना देवी को सचिव, ममता देवी को सहसचिव निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
इस मौके पर ग्राम प्रधान चंद्रमोहन सिंह नेगी, उपप्रधान वसंती देवी, धर्म सिंह रावत, राजेन्द्र सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, सुमित कंडारी सहित गांव की समस्त महिलाएं मौजूद थीं।