वाहन गिरा खाई में, 1 की मौत, चार घायल

चमोली : गोपेश्वर-घिंघरांण सड़क पर सगाई से लौट रहा वाहन दुर्गतनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद चारों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
जानकारी के अनुसार नैल-कुड़ाव गांव निवासी रोहित (32 पुत्र पान सिंह, मुकेश (45) पुत्र राजेन्द्र सिंह, संतोष (32) पुत्र विजय सिंह, मनोज (42) पुत्र मकर सिंह और त्रिलोक (45) पुत्र कृपाल पोखरी से सगाई से
लौट रहे थे। इस दौरान गोपेश्वर-घिंघरांण सड़क पर रौली-ग्वाड़ में वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। जिससे रोहित की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि अन्य चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जंहा चिकित्सकों ने घायलों की गम्भीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।